Director identification number – Hindi
Australian Business Registry Services (ABRS) is responsible for the director identification number (director ID) program. If you are a director or plan to become one, you need a director ID.
यह पेज अन्य भाषाओं में देखें।
Director ID क्या होता है?
Director ID 15 अंकों की एक व्यक्तिगत संदर्भ संख्या होती है। यह किसी डायरेक्टर या डायरेक्टर बनने की योजना बनाने वाले किसी व्यक्ति को दिया जाता है, जब वे हमारे साथ अपनी पहचान सत्यापित कर लेते हैं।
आपको अपने खुद के director ID के लिए आवेदन करना होगा। आपको केवल एक ही बार आवेदन करना होगा। आपके पास अपना director ID हमेशा के लिए रहता है, चाहे आप:
- कंपनियां बदलें
- अपना नाम बदलें
- अंतरराज्यीय स्थानांतरण करें या विदेश जाएं।
Director ID से झूठी या कपटपूर्ण डायरेक्टर पहचानों के उपयोग की रोकथाम में सहायता मिलेगी।
किसे आवेदन करने की आवश्यकता है और कब?
यदि आप एक डायरेक्टर हैं, या निम्नलिखित में से किसी एक के डायरेक्टर बनेंगे/गी, तो आपको एक director ID की आवश्यकता होगीः
- एक कंपनी, एक पंजीकृत ऑस्ट्रेलियाई निकाय, या Corporations Act 2001 (Corporations Act) के तहत पंजीकृत विदेशी कंपनी
- Corporations (Aboriginal and Torres Strait Islander) Act 2006 (CATSI Act) के तहत पंजीकृत एक एबोरिजनल और टोरेस स्ट्रेट द्वीपवासी निगम।
आत्म-प्रबंधित सुपर फंड के कॉर्पोरेट ट्रस्टियों को भी director ID के लिए आवेदन करना होगा।
और अधिक जानकारी के लिए, director ID की आवश्यकता किसे होती है (अंग्रेज़ी में) देखें।
आपको अपने director ID के लिए अभी आवेदन करना होगा, यदि आप:
- पहले से ही एक डायरेक्टर हैं
- अगले 12 महीनों में डायरेक्टर बनने की योजना बना रहे/ही हैं।
यदि आपको अपने director ID के लिए आवेदन करने के लिए और अधिक समय चाहिए, तो आपको director ID का आवेदन करने के लिए समय में विस्तारण का आवेदन (NAT75390, PDF, 271KB) (अंग्रेज़ी में) पूरा करना होगा। यदि आपको फ़ॉर्म को पूरा करने में मदद चाहिए, तो सहायता के लिए हमसे संपर्क करें (अंग्रेज़ी में)।
पने director ID के लिए आवेदन कैसे करें
आपको अपने director ID के लिए खुद आवेदन करना होगा, ताकि आप अपनी पहचान साबित कर सकें। आपके लिए कोई अन्य आवेदन नहीं कर सकता है।
आवेदन करना निःशुल्क है।
यदि आपके पास ऑस्ट्रेलियाई पहचान दस्तावेज हैं, तो अपना director ID प्राप्त करने का सबसे तेज तरीका नीचे बताए अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना है।
चरण 1 — myID सेट अप करें
आपको कम से कम स्टैंडर्ड आइडेंटिटी स्ट्रेंथ वाली myID की आवश्यकता होगी।
यदि आप ऑस्ट्रेलिया में रहते/ती हैं और:
- आपके पास पहले से ही myID है, तो चरण 2 पर जाएं
- आपके पास myID नहीं है, तो आपको यह सेट अप करना होगा। How to set up myID (अंग्रेज़ी में) देखें
- आप केवल बेसिक आइडेंटिटी स्ट्रेंथ वाली myID प्राप्त कर सकते/ती हैं, आप अपने director ID के लिए फोन पर या पेपर फॉर्म के साथ आवेदन कर सकते/ती हैं। अपने director ID के लिए आवेदन करें (अंग्रेज़ी में) देखें।
चरण 2 - अपने पहचान दस्तावेज तैयार रखें
हम आपसे प्रश्न पूछेंगे, ताकि हम आपकी पहचान सत्यापित कर सकें और आपके myID को आपके Australian Taxation Office (ATO) रिकॉर्ड से लिंक कर सकें।
आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित की आवश्यकता होगी:
- आपका टैक्स फाइल नंबर (TFN)
- आपका आवासीय पता, जैसा कि ATO द्वारा दर्ज किया गया है
- आपकी पहचान सत्यापित करने के लिए 2 दस्तावेजों में से जानकारी।
इन बातों के बारे में जानकारी के लिए अपनी पहचान सत्यापित करें (अंग्रेज़ी में) देखें:
- ऐसे दस्तावेजों के उदाहरण, जिनका उपयोग आप अपनी पहचान के सत्यापन के लिए कर सकते/ती हैं
- वह जानकारी, जो आपको उन दस्तावेजों में से प्रदान करनी होगी
- यदि आप पेपर फॉर्म का उपयोग करके आवेदन कर रहे/ही हैं, तो वे पहचान दस्तावेजो जिनकी प्रमाणित प्रतियां आपको उपलब्ध करानी होंगी।
चरण 3 — अपना आवेदन पूरा करें
यदि आपके पास myID और अपने पहचान दस्तावेज हैं, तो ABRS ऑनलाइन में यहाँ लॉग इन करें।
- myID के साथ अभी आवेदन करें (अंग्रेज़ी में)
जब आप लॉग इन करते/ती हैं, तो आपको 4 अंकों का एक कोड प्राप्त होगा, जिसे आपको अपनी myID ऐप में एंटर करना होगा।
जब आप अपना आवेदन पूरा कर लेंगे/गी, तो आपका director ID आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले डायरेक्टरों के लिए अन्य विकल्प
फोन से आवेदन करें
यदि आप वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में रहते/ती हैं और ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते/ती हैं, तो director ID का आवेदन करने के लिए हमें फोन करें (अंग्रेज़ी में)।
फोन द्वारा आवेदन करते समय आपसे अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कहा जाएगा। हम आपके बारे में हमारे पास मौजूद जानकारी के आधार पर आपसे प्रश्न पूछेंगे, जिसमें तीसरे पक्षों और अन्य सरकारी विभागों से जानकारी भी शामिल है। और अधिक जानकारी के लिए अपनी पहचान सत्यापित करें (अंग्रेज़ी में) देखें।
पेपर फॉर्म से आवेदन करें
यदि आप ऑनलाइन या फोन से आवेदन नहीं कर सकते/ती हैं, तो आप पेपर फॉर्म का उपयोग कर सकते/ती हैं। Director identification number के लिए आवेदन - ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले लोगों के लिए (NAT 75437, PDF, 230KB) (अंग्रेज़ी में) डाउनलोड करें।
यदि आपको फॉर्म भरने में मदद यासहायता चाहिए, तो हमसे संपर्क करें (अंग्रेज़ी में)।
ऑस्ट्रेलिया के बाहर रहने वाले डायरेक्टर
यदि आप ऑस्ट्रेलिया के बाहर रहते/ती हैं और केवल बुनियादी पहचान क्षमता वालाmyID ही प्राप्त हो सकता है, आपको डायरेक्टरपहचान संख्या के लिए आवेदन (NAT 75433, PDF 651KB) (अंग्रेज़ी में) पूरा करना होगा।
आपको अपने पहचान दस्तावेजो की प्रमाणित प्रतियां प्रदान करनी होंगी। और अधिक जानकारी के लिए अपनी पहचान सत्यापित करें (अंग्रेज़ी में) देखें।
आपकी सहमति के बिना आपको डायरेक्टर नियुक्त किया गया है या नहीं, इसकी जांच कैसे करें
अगर आपको लगता है कि आपकी सहमति के बिना आपको किसी कंपनी के डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है, तो आप ऑस्ट्रेलियाई प्रतिभूति एवं निवेश आयोग (ASIC) की सलाह पर बिना-सहमति वाले पदधारकों की नियुक्तियों के लिए ऑनलाइन पूछताछ फॉर्म (अंग्रेज़ी में) जमा कर सकते/ती हैं।
निम्नलिखित विकल्पों का चयनकरें:
- मेरा प्रश्न कंपनी के बारे में है
- मै जानना चाहता/ती हूं कि कैसे जानकारी को बनाए रखा जाता है
आपको यह जानकारी प्रदान करनी होगी:
- आपके व्यक्तिगत विवरण
- ऑस्ट्रेलियन कंपनी नंबर (ACN)
- कंपनी का नाम
- यह इंगित करने वाली जानकारी कि आपने उस इकाई का डायरेक्टर बनने के लिए अपनी सहमति नहीं दी थी।
आपकी पूछताछ की जांच ASIC द्वारा की जाएगी और आपको नतीजे के बारे में बताया जाएगा।
अपने director ID के साथ क्या करें
एक बार जब आपको अपना director ID प्राप्त हो जाता है, तो इसे इसे अपनी कंपनी के रिकॉर्ड या सॉफ्टवेयर सिस्टम में सुरक्षित रूप से स्टोर करें।
अगर आपके पास स्टैंडर्डआइडेंटिटी स्ट्रेंथ या उससेअधिक वाली myID है, तो आपअपनी director ID देखने या अपनेविवरणों को किसीभी समय अपडेटकरने के लिए ABRS ऑनलाइन में लॉग-इनकर सकते/ती हैं।
अपनी विवरणों को देखें या अपडेट करें
अगर आपने ऑनलाइन आवेदन किया है और आपके पास myID है
अगर आपके पास कम से कम स्टैंडर्ड आइडेंटिटी स्ट्रेंथ वाली myID है, तो आप ABRS ऑनलाइन में लॉग इन (अंग्रेज़ी में) कर सकते/ती हैं। लॉग इन करने के बाद, आप निम्नलिखित कर सकते/ती हैं:
- अपनी director ID देखना, जिसमें इसका स्टेटस देखना भी शामिल है
- (आपकी director ID संख्या होमस्क्रीन के ऊपर दाएं कोने में प्रदर्शित की जाती है)
- निजी विवरण देखें (View person details)पर जाकर अपने व्यक्तिगत विवरणों को अपडेट करना
- अपने director ID नंबर के नीचे दिए गए डाउनलोड director ID (Download director-ID) बटन काउपयोग करके, अपनी director ID के विवरणों की PDF प्रतिलिपिडाउनलोड करना।
अगर आपने फ़ोन से या पेपर के साथ आवेदन किया है और आपके पास myGov अकाउंट है
अगर आपने फ़ोन से या पेपर के साथ अपनी director ID के लिए आवेदन किया है और आपका myGov- अकाउंट ATO से लिंक है, तो आपकी director ID की जानकारी आपके myGov Inbox में भेजी जाती है।
अपनी director ID की जानकारी देखने के लिए:
- अपने myGov अकाउंट में साइन इन करें
- इनबॉक्स (Inbox) पर जाएं
- अपनी director ID की जानकारी देखने के लिए Search bar का इस्तेमाल करें या अपने मैसेज देखें
- मैसेज खोलें, और आपकी डायरेक्टर ID ऊपर दाएं कोने में प्रदर्शित होगी।
अगर आपने फ़ोन से या पेपर के साथ आवेदन किया है और आपके पास myGov अकाउंट नहीं है
अगर आपने अपनी director-ID के लिए फ़ोन या पेपर फ़ॉर्म से आवेदन किया है और आपके पास myGov अकाउंट नहीं है, तो आपकी director- ID की जानकरी डाक से उस डाक पते पर भेजी जाती है जो आपने आवेदन करते बताया था।
इस पत्र में आपकी director ID संख्या के बारे में बताया जाता है और इसे आपके रिकॉर्ड के लिए रखा जाना चाहिए।
अगर आपके पास अब यह पत्र नहीं है या आपको इसकी दूसरी प्रतिलिपि चाहिए, तो आप अपनी director ID की जानकारी की प्रतिलिपि लेने के लिए हमसे संपर्क कर सकते/ती हैं।
अगर आप अपने विवरणों को ऑनलाइन या फ़ोन से अपडेट नहीं कर सकते/ती हैं, तो आप पेपर फ़ॉर्म का उपयोग कर सकते/ती हैं। अपने व्यक्तिगत विवरणों को अपडेट करें (NAT 75330, PDF 343KB) (अंग्रेज़ी में) डाउनलोड करें।
हमसे संपर्क करें
हमें फोन करें
आप हमें सोमवार से शुक्रवार सुबह 8:00बजे से शाम 6:00बजे के बीच फोन कर सकते/ती हैं।
- यदि आप ऑस्ट्रेलिया में हैं, तो 13 62 50 पर फोन करें।
- यदि आप विदेश में हैं, तो +61 2 6216 3440 पर फोन करें।
- अनुवाद और दुभाषिया सेवा (TIS National) — आप सोमवार से शुक्रवार सुबह 8:00बजे से शाम 6:00बजे के बीच TIS National को 13 14 50 पर फोन करके अपनी पसंदीदा भाषा में हमसे बात कर सकते/ती हैं। यदि आप विदेश से कॉल कर रहे/ही हैं, तो +61 3 9268 8332 पर फोन करें। फिर सेवा हमें एक दुभाषिए के साथ कॉल करेगी, ताकि हम आपके प्रश्न में मदद कर सकें।
- कॉल-बैक लाइन - अगर हम आपसे पत्र, ईमेल या फोन के माध्यम से संपर्क करते हैं, तो हम अपना कॉल-बैक नंबर और पिन प्रदान कर सकते हैं। फिर उस नंबर पर फोन करें, पूछे जाने पर हमने आपको जो पिन दिया है, वह एंटर करें। इससे सुनिश्चित होगा कि आप सही ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के साथ संपर्क कर पाते/ती हैं।
- ऑस्ट्रेलिया में कॉल-बैक नंबर — 1300 306 275.
- ऑस्ट्रेलिया के बाहर कॉल-बैक नंबर — +61 2 6216 3442 और 1300 306 275 से कनेक्ट होने के लिए कहें।
हम आपसे ये प्रश्न पूछ सकते हैं
इससे पहले कि हम आपके विवरणों पर चर्चा कर सकें या आपके रिकॉर्ड अपडेट करें, आपको अपनी पहचान साबित करनी होगी।
हम आपकी कर-संबंधी जानकारी के आधार पर आपसे प्रश्न पूछेंगे, जिसमें तीसरे पक्ष और अन्य सरकारी विभागों से प्राप्त जानकारी भी शामिल है।
इसमें आपको जारी किए गए एटीओ पत्रों या नोटिसों से विवरण, टैक्स रिटर्न से विवरण, या ऐसी अन्य जानकारी शामिल हो सकती है, जिससे हमें आपकी पहचान सत्यापित करने में मदद मिलेगी।
हमें पत्र लिखें
आप हमें यहां पत्र लिख सकते/ती हैं:
AUSTRALIAN BUSINESS REGISTRY SERVICES
LOCKED BAG 6000
ALBURY NSW 2640
AUSTRALIA